Advertisement

भाजपा कन्हान मंडल ने टेकाड़ी में मनाया आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ

 


भाजपा कन्हान मंडल ने टेकाड़ी में मनाया आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ


मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतिभाओं का किया सम्मान


कन्हान : - भारतीय जनता पार्टी कन्हान मंडल के तत्वावधान में टेकाड़ी में आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के लोकतांत्रिक इतिहास में आपातकाल को "काला अध्याय" बताते हुए उस दौर की घटनाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हुए कथित प्रहार को याद किया गया। साथ ही गांव के मेधावी विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावानों का सम्मान किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक विवेकजी मंगतानी ने अपने संबोधन में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की पृष्ठभूमि, उसके कारणों तथा उस दौरान लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर पड़े प्रभाव की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक महत्वपूर्ण और कड़वा अध्याय है, जिससे नई पीढ़ी को अवगत कराना आवश्यक है।


इस अवसर पर कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों सिद्धेश नाना मोहाडे (87%), नैतिक प्रमोद कुरडकर (85%) एवं श्रीजीता शांताराम ढोबळे (81%) का सम्मान किया गया। इसके अलावा तनमय गणेश मस्के का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हाल ही में चयन होने पर तथा प्रसिद्ध कवि विजय वासाडे का साहित्य के क्षेत्र में गांव का नाम रोशन करने के लिए भाजपा की ओर से विशेष सम्मान किया गया।


कार्यक्रम की प्रस्तावना संयोजक देवेंद्रसिंह सेंगर ने रखी, जबकि मंच संचालन जितेंद्र बावनकुळे ने किया। अंत में शिवाजी चकोले ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में भाजपा जिल्हा उपाध्यक्ष सुनंदा दिवटे, प्रमुख वक्ता विवेक मंगतानी, कांद्री नगर पंचायत नगराध्यक्ष सुजित पानतावणे, माजी जिल्हा परिषद सदस्य व्यंकट कारेमोरे, माजी सभापती हिरालाल गुप्ता, टेकाडी  ग्रामपंचायत सदस्या सौ.सिंधूताई सातपैसे, सौ. तारकेश्वरी मोरे, सौ. सुरेखा कांबळे, टेकाडी भाजप अध्यक्ष अक्षय भुते, गणेश मस्के उदयभान चव्हाण, नगरसेवक  दिनेश खाडे, विशाल भुते,  लाखेश्वर वासाडे, बळीरामजी सातपैसे, विजय वासाडे, नाना कांबळे, अभिषेक मेश्राम, महादेवजी सातपैसे, निखिल मरघडे, राजेश मोरे, निखिल सातपैसे, वसंत सातपैसे , रामकृष्ण हुड, प्रमोद मोरे, बबलु उमाळे, राधेश्याम सातपैसे, अंकित लक्षणे, रुपेंद्र सेंगर, साहिल चव्हाण, तेजस कुंभलकर, अतुल मनगटे, रविंद्र सावरकर, पुसराम बोरघरे,  ईशांत मोरे सह आदि भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं सम्मानित नागरिक बडी संख्या मे उपस्थित थे।


सह संपादक - ऋषभ बावनकर

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या