Advertisement

पारशिवनी तहसील में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन


 पारशिवनी तहसील में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन


169 टीकाकरण केंद्रों पर 9,238 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक


"हर बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी" - विधान परिषद सदस्य डॉ. राजीव पोतदार


कन्हान : - पारशिवनी तहसील में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग मिला। तहसील के 169 टीकाकरण केंद्रों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 9,238 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई गई।


कन्हान - पिपरी नगर परिषद एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कन्हान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ महाराष्ट्र विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य डॉ. राजीव पोतदार के हाथों किया गया। इस अवसर पर नगराध्यक्ष राजेंद्र शेंदरे एवं उपाध्यक्ष रिंकेश चवरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव पोतदार ने कहा कि "पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हर पात्र बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही पोलियो मुक्त भारत का सपना साकार होगा।"


कन्हान स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्थापित 47 बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों की 6 ट्रांजिट टीमों की सहायता से कुल 4,702 बच्चों में से 4,352 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो लगभग 93 प्रतिशत पुरी होने की जानकारी आरोग्य विभाग ने दी। शेष बच्चों तक भी दवा पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चला रहा है।

इस अभियान में पारशिवनी तालुका चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीर्वाद नागपुरकर, कन्हान चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकांक्षा कानफाड़े, डॉ. वैष्णवी जगताप, डॉ. आयुषी डंभारे, स्वास्थ्य सहायक हंसराज ढोक, सुनील गायकवाड़, स्वास्थ्य सहायिका संगीता काळबांडे सहित आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।


इसी क्रम में कन्हान–पिपरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 7 स्थित ढीवर मोहल्ला, पिपरी के आंगनवाड़ी केंद्र में भी पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। यहां नगरसेविका एवं जलापूर्ति सभापति आशा आकाश महतो, नगरसेवक मनोज कुरडकर तथा समाजसेवी आकाश महतो की उपस्थिति में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस अवसर पर पालकों को पोलियो टीकाकरण के महत्व की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी कारणवश उनका बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित रह गया है, तो उसे जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को सफल बनाया जा सके , ऐसा आव्हाहन कन्हान प्राथमिक आरोग्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ.आकांक्षा कानफाडे और डॉ. वैष्णवी जगताप ने किया।


सह संपादक - ऋषभ बावनकर

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या