Advertisement

खंडाळा (घटाटे) में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

 


खंडाळा (घटाटे) में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ


कन्हान : पारशिवनी तहसील के उपकेंद्र खंडाळा (घटाटे) में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ पूर्व उपसरपंच चेतन सुलोचना रमेश कुंभलकर तथा पूर्व सरपंच श्री रविंद्रजी केने के हस्ते किया गया।


इस अवसर पर समुदाय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयश्री मेश्राम, स्वास्थ्य सेविका आशा डांगरे, आशा कार्यकर्ता संगीता चौधरी तथा पी.टी.ए.जयाताई लक्षणे प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।


अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर टीकाकरण 5 किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी अभिभावकों से अपने प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील की।


उन्होंने कहा कि "हर बच्चे को पोलियो से सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।" साथ ही सभी नागरिकों से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया गया।


सह संपादक - ऋषभ बावनकर

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या