Advertisement

खंडाला शिवार में दर्दनाक हादसा


 खंडाला शिवार में दर्दनाक हादसा


ट्रक के कट मारने से मॅस्ट्रो मोपेड खड़े ट्रक से टकराई ; युवक की दर्दनाक मौत


कन्हान : - नागपुर जिल्हे के 

कन्हान थाना क्षेत्र के मौजा खंडाला इलाके में बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक दोपहिया चालक की मौत हो गई। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक चालक द्वारा अचानक मोड़ लेने से दोपहिया चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में कन्हान पुलिस ने दो ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


मृतक की पहचान विक्की सुदर्शन महल्ले (28 वर्ष, निवासी येसंबा (सालवा), कन्हान) के रूप में हुई है। वह अपने जीजा कुणाल जयराम भडंग (32 वर्ष, निवासी राधाकृष्ण नगर, कन्हान) के साथ लिहीगांव में “दर्पण ढाबा” चलाता था। मंगलवार देर रात ढाबा बंद करने के बाद सुबह करीब साढ़े तीन बजे सभी अपने-अपने वाहनों से कन्हान के लिए निकले थे।

कुणाल भडंग अपनी स्विफ्ट कार से मित्र सुनील मेश्राम को लेकर जा रहा था, जबकि विक्की महल्ले अपनी मॅस्ट्रो मोपेड से तारसा मार्ग होते हुए घर जा रहा था। कुछ दूरी पर प्रदीप भुरे को घर छोड़ने के लिए कुणाल रुका, तभी अचानक मोबाइल पर दुर्घटना की सूचना मिली। पता चला कि पडोळे ढाबा के सामने मॅएस्ट्रो मोपेड का गंभीर अपघात हुआ है। सूचना मिलते ही कुणाल तुरंत घटनास्थल पहुंचा। घटनास्थल पर पहुंचते ही उसके होश उड़ गए। विक्की की मॅस्ट्रो मोपेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी, जबकि विक्की हाईवे किनारे खून से लथपथ गंभीर अवस्था में पड़ा था। उसके नाक और मुंह से लगातार खून बह रहा था।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पडोळे ढाबा के सामने ट्रक (क्रमांक MH 40 DC 6962) खड़ा था। उसी दौरान कन्हान से तारसा की ओर जा रहे ट्रक (क्रमांक MH 33 T 1122) ने बिना किसी इंडिकेटर के अचानक ढाबे की ओर मोड़ लिया। इससे विक्की महल्ले की मॅस्ट्रो मोपेड को कट लग गया और वह सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल विक्की को तुरंत कामठी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


इस मामले में कन्हान पुलिस ने कृणाल भडंग इनकी शिकायत पर दोनों ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच पुलिस निरीक्षक वैजयंती मंडवधरे के मार्गदर्शन में कन्हान पुलिस कर रही है।


टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या