गोंडेगाव ग्रामपंचायत उपसरपंच के बंद घर में चोरी
तिवारी लेआउट , टेकाडी में 90 हज़ार के सोने-चांदी के गहने चोरी
कन्हान : - नागपुर जिल्हे के कन्हान थाना अंतर्गत टेकाडी के तिवारी ले आउट इलाके में एक बंद घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 90 हज़ार रुपये के सोने-चांदी के गहने चुराकर फरार हो गए । इस घटना से इलाके में डर का माहौल है और पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार रामग्रह धुरिया (उम्र 35) तिवारी लेआउट, टेकाडी के रहने वाले हैं और गोंडेगांव ग्राम पंचायत मे उपसरपंच पद पर हैं। पिता की मौत के बाद, वे वसीयत और दूसरे कागज़ात पर काम करने के लिए अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव मेदनीपुर नारायण टोला, जिल्हा महाराजगंज, उत्तर प्रदेश गए थे। घर में ताला लगाते समय, उन्होंने हॉल के दरवाज़े की चाबी अपने पड़ोसी रामप्रकाश गुप्ता को हॉल में मछली के बर्तन में मछलियों को दाना डालने के लिए दे दी थी।
इस बीच, 19 मई को शिकायतकर्ता की भतीजी रात 8 बजे घर गई और मछलियों को दाना डालकर वापस आ गई। हालांकि, अगले दिन यानी 20 मई को शाम 5 बजे जब वह घर वापस गई तो उसने देखा कि हॉल का दरवाजा खुला था। घर में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा देखकर उसने तुरंत दिवाकर गुप्ता को सूचना दी। उसके बाद दिवाकर गुप्ता ने फोन पर सुनील कुमार धुरिया को घटना की जानकारी दी।
कन्हान पुलिस ने सुनील कुमार धुरिया की मौखिक शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगे की जांच पुलिस निरीक्षक वैजयंती मंडवधरे इनके मार्गदर्शन में कन्हान पुलिस कर रही है। पुलिस इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और CCTV फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
सह संपादक - ऋषभ बावनकर


0 टिप्पण्या