Advertisement

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठी कन्हान नगरी , शिवमहापुराण कथा सप्ताह का भव्य समापन


 हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठी कन्हान नगरी , शिवमहापुराण कथा सप्ताह का भव्य समापन


शिव नामस्मरण में सराबोर हुई कन्हान नगरी


भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा के संग संपन्न हुआ शिवमहापुराण कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह


कन्हान : - कन्हान शहर के स्थानीय पांदण मार्ग स्थित श्री गणेश मंदिर परिसर में गणेश उत्सव समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित संगीतमय शिवमहापुराण कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का समापन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सात दिनों तक चले इस दिव्य धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया।


कथा सप्ताह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान शिव की महिमा का रसपान किया। सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित आशीष शर्मा ने शिवमहापुराण के विविध प्रसंगों, भगवान शिव-पार्वती की दिव्य लीलाओं तथा सनातन धर्म के आदर्शों को सरल एवं भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि "भगवान भोलेनाथ भक्तों के संकट हरने वाले देव हैं। उनके नाम का स्मरण जीवन के सभी दुखों, कष्टों और बाधाओं को दूर करता है।"


सप्ताह भर मंदिर परिसर में भजन, कीर्तन, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों की मधुर स्वर लहरियां गूंजती रहीं। श्रद्धालुओं की अपार उपस्थिति और उत्साह से पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा रहा। "हर-हर महादेव" के जयघोषों से संपूर्ण क्षेत्र गूंज उठा और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।


शिवमहापुराण कथा ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति बुधवार प्रातः 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन, पूजन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई। वहीं सायंकाल 7 बजे कामठी के माँ जगदंबा जस जागरण ग्रुप द्वारा खाटू श्याम बाबा के भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

अंत में महाप्रसाद वितरण के साथ इस भव्य धार्मिक आयोजन का समापन हुआ। 


आयोजन की सफलता हेतु गणेश उत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शिवभक्तों ने अथक परिश्रम किया।


कन्हान नगरी में आयोजित यह धार्मिक महोत्सव श्रद्धा, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रति जनआस्था का अनुपम उदाहरण बनकर उभरा।


सह संपादक - ऋषभ बावनकर

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या