Advertisement

भटके-विमुक्त और आदिवासी समाज को मिला नया कानूनी साथी, पुणे में हुआ ऐतिहासिक ‘कायदा सोबती’ प्रशिक्षण शिविर


भटके-विमुक्त और आदिवासी समाज को मिला नया कानूनी साथी, पुणे में हुआ ऐतिहासिक ‘कायदा सोबती’ प्रशिक्षण शिविर


चार दिवसीय आवासीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को कानून, अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी


पुणे : - भटके-विमुक्त, आदिवासी एवं वंचित समाज के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य का पहला आवासीय ‘कायदा सोबती’ प्रशिक्षण शिविर पुणे में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।


यह चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला कोरे इंडिया, भटके-विमुक्त आदिवासी संयोजन समिति एवं एस.एम.एस.सी. फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई। कार्यशाला में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवा नेतृत्वकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया।


प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कानूनी अधिकारों, शासकीय योजनाओं, मानवाधिकार, पर्यावरण संरक्षण, आश्रमशालाओं से संबंधित नियमों, परराज्य छात्रवृत्ति, वसाहत योजना तथा महाज्योती योजना जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।


कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर रेवती देशपांडे ने न्याय तक आमजन की पहुंच बढ़ाने पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं कुशाळे गायकवाड ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञ अॅड. असीम सरोदे ने मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया।


इस प्रशिक्षण शिविर में मानव विकास सेवा बहुउद्देशीय संस्था, नागपुर के सक्रिय समाजसेवी शंकरभाऊ इनवाते ने भी सहभागिता की। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर उन्हें सम्मानपूर्वक प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, जो समाज के लिए कार्यरत कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि मानी जा रही है।


सामाजिक क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि "कायदा सोबती" जैसी पहल भटके-विमुक्त और आदिवासी समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अन्याय के विरुद्ध कानूनी रूप से संघर्ष करने की नई दिशा प्रदान करेगी।


समाजहित और जनजागरण की दिशा में यह प्रशिक्षण शिविर एक ऐतिहासिक और प्रभावशाली पहल साबित हुआ है।


सह संपादक - ऋषभ बावनकर 

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या