Advertisement

विनायकी चतुर्थी पर बाप्पामय हुआ कन्हान, जयघोषों से गूंज उठा श्री गणेश मंदिर परिसर

 


विनायकी चतुर्थी पर बाप्पामय हुआ कन्हान, जयघोषों से गूंज उठा श्री गणेश मंदिर परिसर


दुग्धाभिषेक, सुंदरकांड पाठ, भजन और महाआरती से भक्तिमय वातावरण; देर रात तक उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब


कन्हान : - कन्हान शहर के स्थानीय पांदण मार्ग स्थित श्री गणेश मंदिर में गणेश उत्सव समिति द्वारा विनायकी चतुर्थी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर में "गणपति बाप्पा मोरया" के जयघोष गूंजते रहे और वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर हो गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के दुग्धाभिषेक से हुआ। पी. डी. जैस्वाल एवं दिलीप जैस्वाल परिवार के हाथों श्रद्धा एवं विधि-विधान से दुग्धाभिषेक संपन्न किया गया। इसके पश्चात सरस्वती मानस महिला मंडल, कांद्री की महिलाओं ने भावपूर्ण सुंदरकांड पाठ एवं गणेश भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में डुबो दिया।

भजन, कीर्तन और सुंदरकांड पाठ से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु गणेश भक्ति में लीन होकर बाप्पा के चरणों में अपनी आस्था अर्पित करते नजर आए। 


सायंकाल के दौरान भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर विघ्नहर्ता श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाआरती के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया। विनायकी चतुर्थी के अवसर पर देर रात तक श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला निरंतर जारी रहा। पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे कन्हान नगरी बाप्पामय हो गई।


कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गणेश उत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया।


सह संपादक - ऋषभ बावनकर

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या