Advertisement

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भव्य योग-नाट्य, योग-नृत्य एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित


 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भव्य योग-नाट्य, योग-नृत्य एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित


नागपुर : - अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में माऊली आरोग्य धनसंपदा ग्रुप द्वारा कविवर्य सुरेश भट सभागृह में योग-नाट्य, योग-नृत्य तथा गौरव सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 16 योग समूहों ने सहभागिता दर्ज कराते हुए शानदार प्रस्तुतियां दीं।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए तथा जीवन में अनुशासन का महत्व अत्यंत आवश्यक है। सभी योग समूहों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।


कार्यक्रम का उद्घाटन योग्याभ्यासी मंडल की उपाध्यक्ष भारती कुसरे के हाथो हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में आयकर आयुक्त सिद्धरामप्पा कप्पतनवार एवं राजलक्ष्मी झाडे उपस्थित थीं। साथ ही नगरसेविका दिव्या धुरडे ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


गौरव सम्मान समारोह की अध्यक्षता सचिन माथुरकर सर ने की। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक कविता रेवतकर थीं। आयोजन समिति में शिल्पा पोहाणे, योगिनी सोनवणे एवं अलका राऊत का विशेष योगदान रहा।


कार्यक्रम का संचालन योग शिक्षिका उषा शिंदे , डॉ.विजया तिवारी तथा संतोषी सोनी मैडम ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक (जज) के रूप में चौथाई आले एवं कुलकर्णी मैडम उपस्थित थीं।


इस अवसर पर गायत्री मंडल की उमा ताई सोनारे, योग शिक्षक ढोबळे सर, बालपांडे सर, जांभुळकर सर, मुंडले सर, विजया सातपुते तथा ढबाले सर सहित अनेक योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जनजागृति फैलाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा समाज में अनुशासन एवं सकारात्मकता का संदेश देना था। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।


सह संपादक - ऋषभ बावनकर

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या