Advertisement

बोर्डा टोल नाके के पास दंपत्ति पर चाकु से जानलेवा हमला


 बोर्डा टोल नाके के पास दंपत्ति पर चाकु से जानलेवा हमला 


1 लाख रुपये  के सोने के गहने लूटकर आरोपी फरार , कन्हान थाने मे मामला दर्ज 


कन्हान : - नागपुर जिल्हे के कन्हान थाना अंतर्गत बोर्डा टोल नाके के पास जबलपुर - नागपुर हाईवे पर एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक लूटपाट की वारदात सामने आई है . हाईवे पर खड़ी एक कार का कांच तोड़कर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने सो रहे बिजनेसमैन और उनकी पत्नी पर चाकू और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दंपत्ति को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और करीब 1 लाख रुपये  के सोने के गहने लूटकर फरार हो गए . इस घटना से नेशनल हाईवे की यात्रियो की सुरक्षा पर काफी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा (जिला एन.टी.आर.) के रहने वाले बिजनेसमैन दोडापाटी श्रीनाथ व्यंकटेश्वरराव दोडापाटी (33 वर्ष) अपनी पत्नी सिंदुरा (33 वर्ष) और अपनी 6 साल की बेटी के साथ 13 मई को अपनी बलेनो कार क्र. एपी16 /एफआई  2942 से मनाली और आगरा घूमने गए थे . 24 मई की सुबह वे आगरा से वापस विजयवाड़ा के लिए निकले थे. सफर लंबा होने के कारण गहरी थकान होने की वजह से, 25 मई की रात करीब 3:00 बजे उन्होंने नागपुर बाईपास पर स्थित मौजा बोर्डा टोल नाके के पास महामार्ग के बाजु में कार पार्किंग में लगाकर और कार के सभी दरवाजे अंदर से लॉक कर पूरा परिवार सो गया था.


 तड़के करीब 3:00 ते 4:00 बजे, अचानक 2 से 3 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने कार के ड्राइवर साइड के कांच पर जोर से पत्थर मारकर उसे तोड़ दिया.  कांच टूटने की आवाज से जैसे ही श्रीनाथ की नींद खुल गई , मौका देखकर बदमाशों ने उनके चेहरे के बाईं तरफ पत्थर से जोरदार हमला कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए.इतने में एक अन्य बदमाश ने कार का दरवाजा खोलकर श्रीनाथ के बाएं पैर (जांघ) पर चाकू से हमला कर दिया.


 पति को बचाने के लिए जब पत्नी सिंदुरा आगे आईं, तो बेरहम बदमाशों ने उनके सिर पर भी पत्थर  मारा, जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गईं. हालांकि, कार में सो रही उनकी 6 साल की  बच्ची को कोई चोट नहीं आई. हमले के बाद बदमाशों ने घायल श्रीनाथ के गले से 10 ग्राम की सोने की चेन कीमत ₹70,000/- और उनकी पत्नी के गले से 6 ग्राम का मंगलसूत्र कीमत ₹30,000/-  कुल 1,00,000 रुपये  सोने के जेवरात लूटकर भाग गए.


जख्मी ने इमर्जेंसी नंबर 1033 पर फोन किया लेकिन वहां से उन्हें कोई से  रिस्पांस नहीं मिला. जिसके बाद पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पुलिस को सूचना देकर और खुद गंभीर हालत में कार ड्राइव करते हुए नागपुर के नीजी अस्पताल पहुंचे . अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर कन्हान पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला  दर्ज कर लिया है किया . घटना को गंभीरता से लेते हुए उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ संतोष गायकवाड , पुलिस निरीक्षक वैजयंती मंडवधरे इनके मार्गदर्शन पुलिस की टीमें हाईवे और टोल नाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


सह संपादक - ऋषभ बावनकर

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या