कन्हान में जय भीम के जनक बाबू हरदास एल.एन की जयंती हर्षोल्लास सेे मनाई
कन्हान प्रतिनिधि – ॠषभ बावनकर
कन्हान – रिपब्लिकन सांस्कृतिक संघ कन्हान नागपूर द्वारा जय भीम के जनक बाबू हरदास एल.एन इनकी जयंती हर्षोल्लास सेे मनाई गई . कार्यक्रम की शुरुवात बाबू हरदास एल.एन की प्रतिमा पर माल्यार्पण की गई.
ज्ञात हो की बाबू हरदास कामठी विधानसभा के प्रथम विधायक बने व महान पत्रकार महारठ्ठा महान पत्र के मुु्ख्य संपादक मजदुर नेता महान समाजसेवी क्रांती के प्रनेता मजदूर संघ के नेता एवं डॉ.बाबासाहब आंबेडकर के साथ खंदे से खंदा लगाकर काम करने वाले योद्धा.बाबू हरदास ने इंग्लंड मे हुई गोलमेल परिषद मे भारत देश मे अछूतों के नेता महात्मा गांधी नही बल्की बोधिसत्व डॉ.बाबासाहब आंबेडकर पिछड वर्गों के हितेशी है.ऐसे हजारो संदेश टेलिग्राफ द्वारा भेजने वालो में से एक महान नेता बाबू हरदास थे.
डॉ.बाबासाहब आंबेडकर द्वारा मजदूरों के आंदोलन में सदैव अग्रिम रहे व बाबासाहेब की सामाजिक क्रांती को आगे बढाने के लिए बाबू हरदास ने विशाल जनजागृती की मोहीम सुरु की इस विशाल भीषण परिश्रम करते करते बाबू हरदास जी का निधन हो गया ऐसे महान संघर्षवादी व्यक्तिमत्व विश्व मे बहुत कम पैदा होते है.रिपब्लिकन सांस्कृतिक संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर भिमटे ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला. इस कार्यक्रम में रिपब्लिकन सांस्कृतिक संघ के शाहिर परिषद के अध्यक्ष रविंद्र दुपारे,रजनीश मेश्राम, भीम विचारक रोहित मानवटकर, नितेश टेंभुर्णे, जितेंद्र टेंभुर्णे, विवेक पाटील, मनोज गोंडाने आदी प्रमुखता से उपस्थित थे.


0 टिप्पण्या