Advertisement

वाडी में छेड़खानी और चोरी की घटनाओं पर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग


वाडी में छेड़खानी और चोरी की घटनाओं पर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग


संताजी अखिल तेली समाज संगठन वाडी शाखा ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को सौंपा

 ज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नागरिकों में बढ़ी चिंता


नागपुर : - वाडी के दत्तवाड़ी, इंद्रायणी नगर, श्रीकृष्ण नगर तथा डिफेंस क्षेत्र में कथित तौर पर महिलाओं एवं युवतियों से छेड़खानी तथा रात के समय घरों में चोरी की घटनाओं को लेकर नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इस गंभीर विषय को लेकर श्री संताजी अखिल तेली समाज संगठन, वाडी शाखा की ओर से प्रदेशाध्यक्ष अनिल बजाईत, जिल्हाध्यक्ष अनिल दहाघाणे इनके नेतृत्व मे वाडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितीन मगर साहेब को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।


ज्ञापन में संगठन की ओर से कहा गया कि दत्तवाड़ी परिसर के इंद्रायणी नगर और श्रीकृष्ण नगर में महिलाओं एवं युवतियों से छेड़खानी तथा रात के समय घरफोड़ियों की घटनाओं की शिकायतें नागरिकों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आ रही हैं। इन घटनाओं के कारण स्थानीय नागरिकों में भय का वातावरण निर्माण हुआ है। स्थिति को देखते हुए नागरिक स्वयं रात में गश्त करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।


संगठन ने कहा कि घटनाओं को एक महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद संबंधित आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है, जिससे नागरिकों में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। महिलाओं और युवतियों में असुरक्षित होने की भावना बढ़ रही है तथा जनसामान्य में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।


ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मांग की गई कि इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाया जाए, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साधनों की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाकर नागरिकों में पुलिस का विश्वास और कानून का भय कायम किया जाए।


संगठन ने ज्ञापन में कहा कि जनता की भावना आरोपियों के खिलाफ अत्यंत कठोर कानूनी कार्रवाई करने की है। ज्ञापन में कड़ी भाषा में कार्रवाई की मांग करते हुए कहा गया कि ऐसे विकृत मानसिकता वाले अपराधियों पर पुलिस को सख्त कानूनी शिकंजा कसना चाहिए और उन्हें कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए।


संगठन ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दोषियों को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाए, ताकि वाडी-दत्तवाड़ी-डिफेंस क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण निर्माण हो सके।


इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अनिल बजाईत, जिलाध्यक्ष अनिल दहाघाणे, वाडी शहर उपाध्यक्ष रोशन वैद्य, उपाध्यक्ष उमेश साहू, सचिव सचिन लिचड़े, सलाहकार मोतीराम शहारे, संजय जीवनकर, पूर्व पुलिस उपनिरीक्षक दीपक अवचट, सलाहकार प्रशांत बुटले, डॉ. प्रभाकर थोराने, देवा क्षीरसागर, प्रशांत केवटे (पूर्व सरपंच, दवलामेटी), अजय इखार, मनोज भुरे (विभागीय संघटक) सहित संगठन के पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।


सह संपादक - ऋषभ बावनकर

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या