Advertisement

नहाने के दौरान युवक की नदी में डूबने से मौत


 नहाने के दौरान युवक की नदी में डूबने से मौत


पेंच नदी में हुआ हादसा, दोस्तों के साथ गया था स्नान करने


पारशिवनी : - नागपुर जिले के पारशिवनी तहसील अंतर्गत सालई (माहुली) क्षेत्र स्थित पेंच नदी में नहाने के दौरान एक 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार (10 जून) को दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। मृतक की पहचान सुरेंद्र पतिराम कुंभरे (25 वर्ष), निवासी हेटी मनसर, तहसील रामटेक, जिला नागपुर के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिक मास के अवसर पर सुरेंद्र अपने कुछ दोस्तों के साथ सालई (माहुली) स्थित पेंच नदी में स्नान करने गया था। सभी युवक नए पुल के निर्माण स्थल के समीप नदी में उतरे थे। बताया जा रहा है कि नदी में रेत उत्खनन के कारण कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं।

नहाने के दौरान सुरेंद्र को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूबने लगा। उसके दोस्तों ने तत्काल उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पारशिवनी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को तुरंत ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पारशिवनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सह संपादक - ऋषभ बावनकर

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या