पारशिवनी में प्रतिबंधित थाई मांगूर मछली पर बड़ी कार्रवाई ; 10 दिनों में 37 टन मछली जब्त
कर्नाटक से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही 9 टन थाई मांगूर मछली पकड़ी, वैज्ञानिक तरीके से नष्ट
पारशिवनी : - नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील में प्रतिबंधित थाई मांगूर मछली के पालन और परिवहन के खिलाफ मत्स्यव्यवसाय विभाग ने बड़ी कारवाई की है। नागपुर मत्स्यव्यवसाय विभाग के सहायक आयुक्त शुभम कोमरेवार ने अधिकारी और सहकर्मियों के साथ प्राप्त जानकारी के आधार पर महज 10 दिनों के भीतर दो बड़ी कारवाईयां करते हुए कुल 37 टन प्रतिबंधित थाई मांगूर मछली जब्त कर नष्ट की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारशिवनी तहसील के घोगसी गांव के 11 तालाबों में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित थाई मांगूर मछली का पालन किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद मत्स्यव्यवसाय विभाग की टीम ने कारवाई करते हुए इन तालाबों से 28 टन थाई मांगूर मछली जब्त की। जब्त मछलियों को नियमानुसार वैज्ञानिक पद्धति से जमीन में दबाकर नष्ट कर दिया गया।
इसके बाद गुरुवार 18 जून को विभाग को सूचना मिली कि कर्नाटक से मध्यप्रदेश की ओर प्रतिबंधित थाई मांगूर मछली से भरा एक ट्रक जा रहा है। इस सूचना के आधार पर आमडी गांव के पास वाहन जांच के दौरान ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक से 9 टन थाई मांगूर मछली बरामद हुई, इस कारवाई मे अधिकारियों ने ट्रक क्रमांक के.ए.40 ए.6415 और मांगुर मछलिया ऐसा कुल 28,50,000 रुपए का मुद्देमाल जब्त कर लिया गया।
पारशिवनी पुलिस एवंम पारशिवनी नगर परिषद के सहयोग से जब्त की गई सभी मछलियों को वैज्ञानिक तरीके से जमीन में दबाकर नष्ट किया गया। इस मामले में ट्रक चालक और क्लीनर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पारशिवनी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विशेषज्ञों के अनुसार थाई मांगूर एक विदेशी एवं आक्रामक प्रजाति है, जो स्थानीय मछलियों और जलीय जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। इसी कारण भारत में इसके पालन, बिक्री और परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
सह संपादक - ऋषभ बावनकर


0 टिप्पण्या