भिलगाव में आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय बालक की मौत
एक बालक गंभीर रूप से घायल , कामठी तहसील में दर्दनाक हादसा
कामठी - नागपुर जिल्हे के कामठी तहसील अंतर्गत एक दर्दनाक हादसा सामने आया है
भिलगाव हस्तीनापुर रोड परिसर में बारिश से बचने के लिए नीम के पेड के नीचे खडे बच्चों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिसमे 14 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जब की एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार 13 मई को भिलगाव के 6 से 7 लडके गाव के स्थित नाले के पास क्रिकेट खेलने गए थे। शाम के समय अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरु हो गई। बारिश होते ही लडके तुरंत अपने घर चले गए। वही उज्ज्वल सुनील भलावी और देवांश कपुरचंद पारधी यह दोनो पास ही के एक नीम के पेड के नीचे खडे होकर बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान तेज आवाज के साथ पेड पर बिजली गिरी। बिजली के चपेट मे आने से उज्ज्वल सुनील भलावी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई , वही देवांश कपुरचंद पारधी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के जानकारी कामठी पुलिस को मिलते ही पुलिस निरीक्षक दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों की मदत से उज्ज्वल के शव को पोस्टमार्टम के लिए कामठी उपजिल्हा अस्पताल भेजा गया। घायल देवांश को खाजगी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नागपुर के खाजगी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद परिसर में डर का माहौल है , वही पुलिस प्रशासन ने बारीश के दौरान पेड के नीचे खडे न रहने का आव्हान किया है।
प्राईम न्यूज़ इंडिया के लिए नागपुर संवाददाता ऋषभ बावनकर की रिपोर्ट


0 टिप्पण्या