भागीमहारी जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस उत्साहपूर्वक मनाया
पारशिवनी : - अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस के अवसर पर पारशिवनी तहसील के भागीमहारी स्थित जिल्हा परिषद प्राथमिक विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने योगाभ्यास, प्राणायाम तथा सांस्कृतिक एवं संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास से हुई। विद्यार्थियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासन प्रस्तुत किए। साथ ही प्राणायाम एवं ध्यान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि नियमित योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ रहता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विश्व संगीत दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूहगान तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने कहा कि संगीत विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच ज्योति भोंडेकर, समाजसेवी प्रेम भोंडेकर, डॉ. बबलू गाढवे, चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीप्ति पुसदेकर, मुख्याध्यापक रविंद्र चंदनखेडे, शिक्षक तिलक भुते, आशा कार्यकर्ता मीना भड़ सहित ग्रामवासी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के मुख्याध्यापक, शिक्षकगण एवं ग्रामवासियों ने विशेष सहयोग किया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, अनुशासन, सांस्कृतिक मूल्यों एवं संगीत के प्रति रुचि विकसित करने का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
सह संपादक - ऋषभ बावनकर


0 टिप्पण्या