कन्हान की होनहार छात्रा वैभवी गजभिए का सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान
कन्हान : - नागपुर जिल्हे के पारशिवनी तहसील अंतर्गत नारायण विद्यालय की होनहार छात्रा वैभवी मनोज गजभिए ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार 90% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय तथा पूरे कन्हान क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
इस उल्लेखनीय सफलता के उपलक्ष्य में कन्हान के जागरूक सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक दल ने वैभवी गजभिए के निवासस्थान पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वैभवी को पुष्पगुच्छ भेंट कर, मिठाई खिलाकर तथा शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वैभवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर विद्यार्थी बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं में संजय चांहदे, नितिन मेश्राम, रोहित मानवटकर, विवेक पाटील, अजय चव्हाण, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी मेश्रामजी, नयन खोब्रागडे, गणेश भालेकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी उपस्थित लोगों ने वैभवी गजभिए को आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कन्हान की बेटियां आज शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रही हैं। वैभवी की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
सह संपादक - ऋषभ बावनकर


0 टिप्पण्या