Advertisement

80वें स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण


80वें स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण


कन्हान : - 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेरणा महिला बहुउद्देशीय संस्था, कन्हान की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सराहनीय पहल करते हुए शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। संस्था की ओर से प्रभाग क्रमांक ८ की नगरसेविका लता लुढेंरे एवं उनके सहयोगियों ने स्वामी विवेकानंद नगर, शिवाजी नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें स्कूल में उपयोगी शैक्षणिक सामग्री वितरित की।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस उपक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ ही जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। संस्था के सदस्यों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण कर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए गए इस सामाजिक उपक्रम की नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाजोपयोगी कार्य के माध्यम से मनाने की पहल को क्षेत्रवासियों ने सकारात्मक कदम बताया। इस अवसर पर निर्मला यादव, कुसुम बडे, पुष्पा दुणेदार, सरिता बैस, अर्चना कुल्लरकर, माधुरी सायरे, स्वाती कुरपुडे, राजारामजी बडे, शारिक शेख सहित संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।


सह संपादक - ऋषभ बावनकर

टिप्पणी पोस्ट करा

0 टिप्पण्या